
कोरबा: जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कक्षा आठवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस वर्ष जिले के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है।
इसी क्रम में कोरबा ब्लॉक स्थित लिटिल स्टेप स्कूल कक्षा 8वीं की छात्रा अक्शा खान ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। अक्शा खान पिता अब्दुल कादिर खान की इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
अक्शा ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों एवं अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और नियमित अध्ययन की बदौलत यह सफलता हासिल हुई है। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरव की बात बताया है।
