कोरबा: Vigilance Awareness Week 2026 के अंतर्गत “Probity for Prosperity” थीम पर आयोजित Preventive Vigilance Campaign के तहत Women in Public Sector (WIPS), SECL, Korba Area द्वारा वरुणा मदान, Sr. Manager (HR) के नेतृत्व में 16×16 फीट की भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रंगोली निर्माण में सभी महिला सदस्यों ने समान रूप से अपना योगदान दिया तथा सामूहिक सहभागिता, रचनात्मकता एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस भव्य रंगोली को देखकर महाप्रबंधक (Korba Area), श्री अभिजीत भट्टाचार्य ने भी महिला सदस्यों के प्रयासों एवं उनकी रचनात्मकता की सराहना की।
