
कोरबा: सामाजिक सरोकारों और किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित सहित सभी वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले अश्वनी पटेल को अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है।
जारी मनोनयन पत्र के अनुसार यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय प्रभारी महामंत्री हौसिला प्रसाद शर्मा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू हासम अली की अनुशंसा पर की गई है।
संगठन ने अपने मनोनयन पत्र में कहा है कि अश्वनी पटेल ने प्रदेश में किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित एवं अन्य वर्गों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण से जुड़े अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया है। इसी कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नए दायित्व के साथ अश्वनी पटेल संगठन के विस्तार को और मजबूती देंगे तथा समाज के वंचित और श्रमिक वर्गों के हितों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। साथ ही संगठन के संविधान और सिद्धांतों के प्रति उनकी निष्ठा बनी रहेगी।
इस मनोनयन पर क्षेत्र के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यकर्ताओं ने अश्वनी पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
