
कोरबा।कोतवाली थानांतर्गत रामसागर पारा में रहने वाली एक व्यक्ति की चार पहिया वाहन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। बीती रात करीब दो बजे के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। वाहन मालिक ने बताया,कि किसी जानकारी व्यक्ति द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

शहर के रामसागर पारा क्षेत्र में रहने वाला विकास फ्रांसिस के होश उस समय उड़ गए जब उसे पता चला,कि उसकी चार पहिया वाहन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया है। बीती रात काम से घर वापस लौटे विकास ने अपनी वाहन को घर के बाहर खड़ा किया और भीतर चला गया। लाईन गोल होने के कारण रात एक बजे तक वह बाहर ही था। इसके बाद वह सोने चला गया। रात करीब ढाई बजे पड़ोसियों ने उसे बताया,कि उसकी कार को अज्ञात लोगों ने जला दिया है। घर से बाहर निकलकर विकास ने देखा तो उसकी आंखे फटी की फटी रह गई। उसकी वाहन आग की लपटों से घिरी हुई थी और धू-धूकर जल रही थी। इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन टीम को दी गई।तब तक किसी तरह आप पर काबू पाने का प्रयास किया गया दमकन 1:00 पहुंच पाता इससे पहले बस्ती वासियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
सुबह होने पर वह कोतवाली पहुुंचा और पुलिस से शिकायत की। पूछताछ के दौरान विकास ने बताया,कि किसी जानकारी व्यक्ति द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है,कि इससे पहले भी करीब 15 दिन पूर्व उसकी वाहन में तोड़-फोड़ की गई थी,लिहाजा उसके द्वारा वाहन को निर्धारित स्थल से दूर वाहन को पार्क किया जा रहा था।
बस्ती वासियों की माने तो गली में नशेड़ी ओ का जमावड़ा रहता है जो देर शाम होते हैं एकत्रित होकर नशा पत्ती करते हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है बस्ती वासियों आसपास पेट्रोलिंग और ऐसे उत्पात लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।