


तत सम्बन्ध मे आज 16 जुलाई को शिक्षक सदन कोरबा मे छ ग कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा आंदोलन संचालन समिति के सदस्यों, मोर्चा के सम्बद्ध एवं घटक संगठनों के प्रान्त /जिला /खंड पदाधिकारियों का आवश्यक बैठक मोर्चा के संयोजकद्वय के आर डहरिया, जगदीश खरे के नेतृत्व मे रखा गया था,बैठक मे निम्नलिखित निर्णय लिए गए – पर्यंवेक्षक दल की उपस्थिति मे 20जुलाई को होने वाली जिला स्तरीय बैठक मे अधिक से अधिक कर्मचारी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, प्रचार सामग्री पाम्पलेट, बैनर,रसीदबुक, सामूहिक अवकाश प्रपत्र की छपाई पर चर्चा की गई। बैठक मे उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा इस आंदोलन को “करो या मरो”की तर्ज पर हड़ताल को सफल बनाने की बात कही गई। बैठक मे उपस्थित आंदोलन संचालन समिति के सदस्य ओमप्रकाश बघेल, एस एन शिव, सर्वेश सोनी, के डी पात्रे, रामकपूर कुर्रे वेदव्रत शर्मा, आर डी केशकर, डॉ गिरीश केशकर, विनोद सांडे द्वारा संयुक्त रूप से मोर्चा से सम्बद्ध कोरबा जिले के सर्व संगठन प्रान्त /जिला /खंड के पदाधिकारियों को 20 जुलाई की बैठक मे सादर उपस्थिति सुनिश्चित कराने अपील की गई है। आज की बैठक मे मुख्य रूप से नोहर चंद्रा,चन्द्रिका पाण्डेय, जय प्रकाश झा, वीरू कुमार गुप्ता, अखिलेश जैन, रामचरण साहू, हरिराम पटेल,भानु प्रसाद साहू एवं अनेकों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी आंदोलन संचालन समिति के सदस्य ओमप्रकाश बघेल द्वारा दी गई।
भवदीय
*के. आर. डहरिया*
संयोजक
छ ग कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन कोरबा
*जगदीश खरे*
संयोजक
छ ग अधिकारी कर्मचारी महासंघ कोरबा